
श्रीराम (Shri Ram) एक आदर्श पुरुष थे। हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम विष्णु के दशावतारों में से सातवें अवतार हैं। राम नवमी के दिन उनका पूजन, मंत्र, स्तुति, चालीसा, आरती, रामाष्टक आदि का पाठ करने से मनुष्य जीवन के भवसागर से पार पा जाते हैं, अत: हर मनुष्य को प्रतिदिन प्रभु श्रीराम की स्तुति करना चाहिए। यदि आप हर दिन यह पाठ नहीं कर पा रहे हैं तो राम नवमी के दिन अवश्य ही पढ़ना चाहिए।
मंत्र-Lord Ram Mantra
– ‘श्री राम जय राम जय जय राम’
– ‘ॐ रामभद्राय नम:’
– ‘ॐ नमो भगवते रामचंद्राय’
– ‘ॐ रामचंद्राय नम:’
– ‘ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा’

